इराक के तिकरित शहर में बृहस्पतिवार को हुए दोहरे बम धमाकों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। हमले में 30 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के एक सरकारी बैंक रफीदीन के पास पहला धमाका हुआ।हमलावर ने खुद को भी उड़ाया यह धमाका बैंक के पास खड़ी एक कार में किया गया। जब घटनास्थल पर राहतकर्मी पहुंचे तो वहां मौजूद एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। सलाहउद्दीन प्रांत के प्रवक्ता मोहम्मद अल असि ने बताया कि धमाके के समय पुलिसकर्मी एवं सेना के जवान बैंक में अपना वेतन ले रहे थे। ......166